Wednesday, February 5, 2025
spot_img
HomeKashmirJ&K: मुंबई से आई थीं घूमने, यहीं की होकर रह गईं, अब...

J&K: मुंबई से आई थीं घूमने, यहीं की होकर रह गईं, अब गुलमर्ग में पर्यटकों को स्कीइंग सिखा रहीं रितिका

मुंबई की 29 वर्षीय चार्टर्ड एकाउंटेंट रितिका गर्ग को कश्मीर की सुंदरता ने ऐसा आकर्षित किया कि वह यहीं की होकर रह गईं। 2021 के अंत में बहुराष्ट्रीय बैंक की नौकरी छोड़कर रितिका कश्मीर आई थीं। अब वह सवा साल से गुलमर्ग में रह रही हैं। उन्होंने ‘हाई-ऑन-ट्रिप्स’ के नाम से एक छोटी ट्रैवल कंपनी शुरू की है। वह पर्यटकों को स्कीइंग सिखा रही हैं।

रितिका गर्ग कश्मीर की अपनी एक छोटी सी यात्रा से पहले एक बहुराष्ट्रीय बैंक के साथ काम कर रही थीं। वो लाखों में वेतन प्राप्त कर रही थीं। एक बार यहां आने पर उन्होंने हमेशा के लिए यहां का होकर रहने का फैसला कर लिया। साथ ही कुछ ऐसा करने की ठान ली जिससे वह बाकी महिलाओं के सपनों को पूरा कर सकें। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments