ऑस्कर्स 2023 में भारत का डंका बजा है। इस बार भारत को दो ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।आरआरआर फिल्म का गाना नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जबकि द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड जीता है।
कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं, एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही। बता दें कि आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसी के साथ भारत के खाते में दो अवॉर्ड और जुड़ गए हैं। वहीं, इससे पहले पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारत का मान बढ़ाया।