Sunday, June 1, 2025
spot_img
HomeJammuजम्मू: पशु तस्करी रोकने पर पुलिस पर पथराव, सुभाष नगर इलाके में...

जम्मू: पशु तस्करी रोकने पर पुलिस पर पथराव, सुभाष नगर इलाके में हुई घटना में सिपाही घायल

पुलिस के अनुसार रात एक बजे पशु तस्कर टेंपो में छह पशुओं को लोड कर रहे थे। इसी दौरान गश्ती दल मौके पर पहुंच गया। इस पर पशु तस्कर सतर्क हो गए। करीब पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया।

इसके बाद वाहन की आड़ लेकर वहां से भाग गए। तस्करों के हमले में आईटीबीपी कांस्टेबल सौरा दुबे निवासी उधमपुर ंगंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। वह जीएमसी में उपचाराधीन हैं।

तस्करों के भागने के बाद सभी नाकों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने धारा 360, 307, 332, 336, 379 और 511 के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त टेंपो को जब्त करने के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

इससे पहले नगरोटा बन टोल प्लाजा पर पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी पर पथराव किया था। अकसर पशु तस्कर रात क समय पशु तस्करी को अंजाम देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments